फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदा-बांदी से और बढ़ी उमस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज काफी तल्ख है। तेज धूप से गर्मी के साथ ही उमस में इजाफा हो गया है। शनिवार की सुबह से धूप-छांव का खेल शुरु हो गया। इस दौरान कई बार हुई बूंदाबांदी से गर्मी के साथ ही उमस का प्रभाव बढ़ गया, जिससे लोग परेशान रहे। काले बादलों को देख लोग अब-तब अच्छी बारिश होने का कयास लगाते रहे।
विज्ञापन

बीते 28 जुलाई को सावन माह की शुरुआत होते इंद्र की कृपा बरसने लगी। लगातार कई दिनों तक रुक-रुककर तेज और धीमी बारिश का क्रम बना रहा। अच्छी बारिश होने से मौसम पूरी तरह से ठंड हो गया था, जिससे गर्मी से परेशान लोगों को काफी राहत मिली थी। चार दिन पहले अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज धूप निकलने लगी। शुक्रवार को मौसम का आलम यह था कि तेज धूप की वजह से गर्मी के साथ ही उमस का प्रभाव बढ़ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें