फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर जवानों के लिए राखी भेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
नंदगंज(गाजीपुर)। स्थानीय बाजार स्थित रेनबो मॉडर्न स्कूल के छात्रों की ओर से इस वर्ष भी सीमा की सुरक्षा कर रहे वीर जवानों के लिए राखी भेजी गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विनीत कुमार शर्मा ने कहा कि अपने घर से दूर अत्यंत दुर्गम परिस्थितियों में देश के वीर जवान हम सब की सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं। कहीं न कहीं रक्षाबंधन पर रक्षा करने वालों के हाथों पर रक्षा सूत्र बांधने के लिए माना जाता है। इससे अच्छा क्या होगा कि हम रक्षा सूत्र अपने भारत के वीर जवानों को भेजे, जो मां भारती की सेवा के साथ हम सब की सुरक्षा भी करते हैं। इस अवसर पर रक्षाबंधन गीत के साथ एक देश भक्ति गीत भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं की ओर से राखी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रेयांश बरनवाल, सदफ खानम, श्रुति पांडेय, शिवांगी सिंह, काजल मौर्य, अनुराग केशरी आदि ने योगदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें