फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबकर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के अड़िला गांव में शनिवार की देर शाम बेसो नदी में डूबने से पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई।
विज्ञापन

अड़िला गांव निवासी सुरेश राम के पुत्र पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गुड्डू राम (40) आज शाम को करीब छह बजे बेसो नदी की तरफ किसी काम से गए थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गए। गहरे पानी में जाने की वजह से वह डूबने लगे। पास में मछली मार रहे लोगों की जैसे ही उन पर नजर पड़ी। वह पानी में कूद गए। काफी प्रयास के बाद उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुंच गए। लोगों ने दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस परिवार वालों से पूछताछ के बाद शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। पोस्टमार्टम को भेजा जाएगा। मालूम हो कि गुडडू राम अड़िला ग्रामसभा से वर्ष 2000 में क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए थे। उनके निधन से जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव वासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें