फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा वृक्षारोपण सप्ताह एवं वन महोत्सव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सामाजिक वानिकी प्रभाग की ओर से छावनी लाइन स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में गंगा हरितिमा अभियान के तहत गंगा वृक्षारोपण सप्ताह एवं वन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओँ, स्कूली बच्चों, स्वयंसेवी संस्थाओं को पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए फलदार, छायादार आदि पौधों का वितरण किया गया। विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण से किया गया तथा इसके बाद विद्यालय की छा़त्राओं द्वारा स्वागत गीत गाया गया। मुख्य अतिथि विधायक संगीता बलवंत ने कहा कि वृक्षों का हमारे जीवन में बड़ा महत्व है। राष्ट्र के उत्थान के लिए हर आदमी को मदद करने की जरूरत है। जहां भी पर्याप्त जमीन है उस पर जरूर वृक्ष लगाएं। एक वृक्ष 100 पुत्रों के बराबर है। उन्होंने मौजूद स्कूली बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि विभाग द्वारा जो भी वृक्ष दिये जा रहे हैं उसे अपने-अपने घरों पर जाकर अवश्य लगायें और उसकी रखवाली भी करें। वृक्ष से हमें पर्याप्त रूप से शुद्ध हवा, पानी ,प्राप्त होता है जिसका संरक्षण हमारा परम कर्तव्य है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने प्रकृति असंतुलन का प्रमुख कारण वृक्षों के अभाव को बताया। कहा कि वनों की कमी से पर्यावरण पर काफी प्रभाव पड़ रहा है, मौसम परिवर्तन हो रहा है। कहा कि हर वर्ष पांच लाख से अधिक पौधरोपण का कार्य किया जाता था परंतु वर्तमान में हमें जनमानस, स्कूल, विद्यालयों, संस्थाओं को भी हरियाली के लिए सहभागिता करने की जरूरत है। उन्होंने डीएफओ को निर्देश दिया कि विद्यालय को जितने भी पौधों की जरूरत पड़े, उसे निशुल्क उपलब्घ कराया जाय। मुख्य विकास अधिकारी हरिकेश चैरसिया ने कहा कि जल का जीवन से सीधा संबंध है और जल और जीवन से जुडे़ ये वृक्ष हैं। इस महोत्सव के अवसर पर हमारा दायित्व बनता है कि धरती का कोई भी कोना खाली हो जहां वृक्ष लगाया जा सके वहां अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए वृक्ष अवश्य लगाये। इसी क्रम में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग गिरीश चंद्र त्रिपाठी ने सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं जैसे एक व्यक्ति एक वृक्ष योजना, सामुदायिक वानिकी योजना, फलोद्यान योजना, कृषक वृक्ष धन योजना, स्मृति वन योजना, वृक्ष भंडारा योजना, वृक्षदान योजना के बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। डा.अवधेश ने एक कविता सुना कर पौधरोपण के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर धीरेन्द्र कुमार सिंह, राजेन्द्र यादव, राकेश कुमार सिंह, सदानंद सिंह, अरविंद कुमार, उमाशंकर द्विवेदी समेत विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें