फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों के सहयोग से बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। क्षेत्र के ग्राम महली की मुख्य नाली के पानी का निकास न होने से पानी निकासी की समस्या वर्षों से बनी हुई है। इसे देखते हुए मंगलवार की शाम ग्राम प्रधान उमेश यादव ने पंचायत में ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्या के निदान का प्रयास किया। ग्रामीणों के सहयोग से बात बन गयी।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि जल्द ही पानी निकास के लिए नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। कच्ची पड़ी गली में खड़ंजा का भी कार्य किया जाएगा। मालूम हो कि महली गांव में घरों के गंदे पानी की निकास की व्यवस्था नहीं होने से घरों का गंदा पानी सड़क पर लग जाता है। वर्षों से ग्राम वासियों को गंदे पानी एवं कीचड़ से होकर आने जाने को विवश होना पड़ता रहा है। प्रधान उमेश यादव ने आयोजित बैठक में कहा कि आप लोगों के सहयोग से वर्षों की समस्या का समाधान हो जाएगा। निकासी के लिए नाली का निर्माण कार्य शुरू होगा। इस मौके पर राजकिशोर सिंह रामइकबाल यादव, लल्लन यादव, उदई गुप्ता, भगवान शाह, अवधेश शाह, फूलचंद्र शाह, मुन्ना राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें