फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वीराज चौहान जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर/बिरनो। दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद सब्जी मंडी में सम्राट पृथ्वीराज चौहान जयंती पर चौहान समाज के लोगों द्वारा भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रेल एवं संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान की स्मृति में डाक टिकट का विमोचन किया। लोगों को संबोधित करते हुए रेल राज्यमंत्री श्री सिन्हा ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के आदर्शों पर चलकर हम महान बन सकते है। चौहान समाज के लिए सरकार कटिबद्व है। पृथ्वीराज चौहान की स्मृति में डाक टिकट जारी हो गया। जल्द ही उनकी प्रतिमा की स्थापना भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार तमाम योजनाओं को चलाकर पात्रों को इसका लाभ दिलाने का कार्य कर रही है। विभूतियों को पिछली सरकारों ने इतिहास के पन्नों से हटाने का काम किया है।, उसके पुन: लेखन का कार्य चल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने कहा कि 1980 के दिनों में दुल्लहपुर, जखनिया, सादात की गलियों में उनका राजनीतिक जीवन बीता है। तमाम उत्पीड़नों के खिलाफ हर वर्ग के लोगों के साथ लड़ा हूं। विपक्षियों को गठबंधन के बावजूद चिंता सता रही है। सभी वर्गों का सम्मान भाजपा में निहित है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, वरिष्ठ नेता प्रभुनाथ चौहान, डाक विभाग के निदेशक सुनील राय, हरिवंश चौहान, संजय चौहान, सीता चौहान, सुनील राय, शिवमूरत चौहान, मनोज यादव, उपेंद्र चौहान, कुंदन चौहान, राजेश चौहान, अनिल पांडेय, राजेश सोनकर, रामहित राम, शिवम, मोदी, रमेश चौहान, रामआसरे चौहान आ दि मौजूद थे। अध्यक्षता रमायन चौहान तथा संचालन प्रभुनाथ चौहान किया।
बिरनो के भड़सर में अपने स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष और सांसद चंदौली डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता 2019 लोकसभा चुनाव में पूरे मनोयोग से लग जाएं। केंद्र की चार वर्ष की सरकार और राज्य की एक वर्ष से अधिक की सरकार हो गई है। जनता को इस सरकार से बहुत उम्मीद थी। उनकी उस उम्मीद को पूरा करना हमारी प्राथमिकता है। सपा, बसपा के गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से दोनों पार्टियां बौखला गई हैं। दोनों पार्टियों के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा उत्तरप्रदेश में 73 से ज्यादा सीटें जीतेगी। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि गाजीपुर गृह जनपद होने के नाते केंद्र और प्रदेश की योजना सबसे पहले गाजीपुर जनपद में आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें