फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सह-समन्वयकों की चयन परीक्षा दो को

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के प्रत्येक ब्लाक में स्थित ब्लाक संसाधन केंद्रों (बीआरसी) पर सृजित पांच पदों के लिए सह-समन्वयकों की चयन परीक्षा दो मई को राजकीय सिटी इंटर कालेज गाजीपुर में संपन्न होगी। परीक्षा में 85 पदों के लिए कुल 230 शिक्षकों ने आवेदन किया है। यह परीक्षा पहली बार सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने की तैयारी है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण अमरनाथ द्विवेदी ने बताया कि प्रत्येक बीआरसी पर सह-समन्वयक के हिंदी, विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और सामाजिक विषय के पदों का सृजन किया गया है। इन पदों के लिए सह-समन्वयकों के चयन के लिए पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में डायट के प्राचार्य अध्यक्ष और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव होंगे। जबकि सदस्य के रूप में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता, जिला समन्वयक प्रशिक्षण और कोई एक वरिष्ठतम खंड शिक्षा अधिकारी नामित होंगे। चयन परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें 40 अंक की लिखित परीक्षा और 10 अंक का साक्षात्कार होगा। इसके अलावा, अधिकतम 20 अंक शैक्षिक अनुभव के शामिल होंगे। शैक्षिक योग्यता के लिए अधिकतम कुल 30 अंक निर्धारित किए गए हैं। इस तरह कुल सौ अंकों में चयन की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। प्रत्येक विषय का अलग-अलग प्रश्नपत्र होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा दिन में 11 बजे शुरू होगी और एक बजे तक चलेगी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी की निगरानी में होने वाली परीक्षा की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी अंतिम दौर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें