फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान की परीक्षा में साठ परीक्षार्थी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सीबीएसई की परीक्षा में बुधवार को बारहवीं कक्षा के छात्रों की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इसमें विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 60 परीक्षार्थी परीक्षा में नहीं बैठे। बोर्ड की ओर से गठित दस्ते की तरफ से कई केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई की परीक्षा में आज बारहवीं कक्षा के छात्रों की भौतिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित हुई। इस परीक्षा में छह केंद्रों पर 1633 परीक्षार्थियों को उपस्थित होना था लेकिन 1573 ने ही परीक्षा दी। शेष 60 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। महात्मा ज्योति राव फूले पब्लिक स्कूल के उप प्रधानाचार्य राकेश पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्थित केंद्र पर 285 परीक्षार्थियों में से 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे जबकि 270 उपस्थित रहे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के निदेशक डा. नदीम अदहमी ने बताया कि आज की परीक्षा में 540 में से 518 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। शेष 22 अनुपस्थित रहे। तूलिका पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बीएम उपाध्याय ने बताया कि उनके केंद्र पर 325 परीक्षार्थियों में से 6 अनुपस्थित तथा 319 परीक्षा में उपस्थित रहे। जमानिया : सनशाइन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अमित कुमार सिंह ने बताया कि भौतिक विज्ञान की परीक्षा में 119 में 115 उपस्थित तथा 4 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वेद इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि 249 में 8 अनुपस्थित तथा 241 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। नंदगंज : संवाददाता के अनुसार रेनबो माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य ने बताया कि 115 में 5 अनुपस्थित तथा 110 ने परीक्षा दी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य मुख्तार आलम के नेतृत्व में गठित दस्ते ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। गुरुवार को दसवीं कक्षा के छात्रों की फाउंडेशन ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलाजी प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें