फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ ने निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर को किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। जिलाधिकारी संजय खत्री के निर्देश पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गिरीश चंद्र मौर्या के नेतृत्व में एक टीम ने शुक्रवार को नगर में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान बस स्टैंड के पास स्थित निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर छापा मारा। संचालक द्वारा कोई कागजात न दिखाए जाने पर टीम ने निजी अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया।
विज्ञापन

डीएम ने स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त टीम बनाकर अल्ट्रासाउंड एवं पैथोलॉजी सेंटरों की जॉच करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में टीम ने पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटरों की जांच की। जांच के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम गाजीपुर जाने वाली प्राईवेट बस स्टैंड के पास स्थित अल्ट्रासाउंड की दूकान पर छापा मारा, जहां कोई कागजात नहीं मिला। टीम में शामिल एसीएमओ डॉ. आरके सिन्हा ने बताया कि निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के संचालक से जब चिकित्सक के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि चिकित्सक जुमा की नमाज पढ़ने गए हैं। टीम के सदस्यों ने एक घंटे तक चिकित्सक के आने का इंतजार किया, लेकिन कोई नहीं आया और न ही कोई कागजात दिखा सके। जिसके बाद जांच टीम द्वारा निजी अल्ट्रासाउंड को सील कर दिया गया। एसीएमओ ने बताया कि अवैध रूप से संचालित अल्ट्रासाउंड पर न तो कोई रजिस्टर मेनटेन किया जाता है और न ही कोई कागजात दिखा सके। ऐसी शिकायत मिली है कि अल्ट्रासाउंड संचालक प्रतिबंधित लिंग परिक्षण भी करता है। जांच टीम में सुरेंद्र नाथ चौहान, डॉ. नीरंजन प्रसाद, कोतवाल पंकज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें