फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागपंचमी:दूध-लावा चढ़ाकर की गई परिवार के मंगल की कामना

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को नागपंचमी का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सुबह घरों की साफ-सफाई कर लोगों ने दूध और लावा चढ़ाकर पूजन-अर्चन किया। घरों में विशेष प्रकार का पकवान बनाकर इसका लुत्फ उठाया। एक तरफ जहां युवतियों, महिलाओं और बच्चों ने झूले का आनंद उठाया, वहीं विभिन्न अखाड़ों में पहलवानों ने दांव आजमाए। इस मौके पर कई स्थानों पर मेले का भी आयोजन किया गया था, जिसका लोगों ने आनंद उठाया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से नागपंचमी की तैयारी चल रही थी। आज सुबह गृहणियां घरों की साफ-सफाई में जुट गईं। इस दौरान घर के कोने-कोने की सफाई की। बड़ी संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच पहुंचे। स्नान-ध्यान करने के बाद लोगों ने घरों में दूध और लावा चढ़ाकर परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर सभी के यहां विशेष किस्म के पकवान बने थे, जिसका लोगों ने स्वाद चखा। दोपहर बाद शहर रौजा स्थित गुरुबाग अखाड़ा, चीतनाथ स्थिति बौढ़हिया मठ अखाड़, जमलापुर स्थित छतरी अखाड़ा सहित अन्य अखाड़ों में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। यहां पर घंटों कुश्ती के साथ ही कबड्डी का आनंद उठाया। शाम ढलने तक लोग अखाड़ों में जमा रहे। कई अखाड़ों में मेला लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें