फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: तमंचे की मुठिया से वार कर ईंट भट्ठा मालिक से हुई थी 1.15 लाख की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के ईशोपुर हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने तमंचा की मुठिया से सिर पर प्रहार कर ईंट भट्ठा मालिक से 1.15 लाख नगदी लूट लिया था। यहीं नहीं 40 ग्राम सोने की चेन पर हाथ साफ कर फरार हाे गए थे। लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस अब तक लुटेरों को गिरफ्तार करना तो दूर चिह्वित भी नहीं कर सकी है। इधर घायल का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन

मालूम हो कि ईशोपुर निवासी राजेंद्र यादव का वाराणसी- गाजीपुर मार्ग पर घर से करीब 500 मीटर दूर ईंट भट्ठा है। वह प्रतिदिन की तरह बाइक से ईंट भट्ठे पर गए थे। दिनभर ईंट की बिक्री का पैस लेकर वह बाइक से वापस घर आ रहे थे। ईशोपुर हनुमान मंदिर के पास घात लगाए बाइक सवार दो लुटेरों ने भट्ठा संचालक के सिर पर पीछे से वार कर दिया था, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गए थे। घायल के भाई नंदा यादव ने बताया कि लुटेरों ने उनके पास मौजूद बिक्री का 1.15 लाख रुपये नगदी व सोने का 40 ग्राम सिकड़ी लूटकर फरार हो गए थे। सैदपुर सीओ अनिल सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें