फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सखी पोलिंग बूथ के रूप में सात मतदेय स्थल चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। लोकसभा चुनाव में आधी आबादी की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने प्रत्येक विधानसभा में पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित सखी पोलिंग बूथ बनाने का निर्देश दिया था। इसके तहत जनपद के सभी सात विधानसत्रा क्षेत्रों में इन बूथों का चयन कर लिया गया है। सदर विधानसभा में लूदर्स कांवेंट बालिका इंटर कालेज स्थित बूथ संख्या 202 (उत्तर मध्य) का चयन सखी पोलिंग बूथ के रूप में किया गया है।
विज्ञापन

गाजीपुर संसदीय सीट के लिए मतदान सातवें एवं अंतिम चरण में कराया जाएगा। 19 मई को होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से जोरशोर से तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से तमाम जतन किए गए हैं। अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें जागरूक किया जा रहा है। निर्वाचन प्रक्रिया में आधी आबादी की बृहत्तर सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए इस चुनाव में आयोग ने प्रत्येक विधानसभा में पूरी तरह महिलाओं की तरफ से संचालित मतदेय स्थल बनाने का निर्देश दिया था। आयोग का कहना था कि इन मतदेय स्थलों पर महिला मतदान तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की जाएगी। आयोग ने उक्त मतदेय स्थलों का जगह-जगह पर सखी पोलिंग बूथ, पिंक पोलिंग बूथ नाम दिया है। निर्देश के क्रम में जिले के सभी सात विस क्षेत्रों में सखी पोलिंग बूथों का चयन कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जखनिया विस में बूथ संख्या-206 जूनियर हाईस्कूल मदरा (पूर्वी छोर), सैदपुर में बूथ संख्या-274 प्राथमिक विद्यालय सैदपुर-प्रथम (उत्तर छोर), जंगीपुर में बूथ संख्या-201, जहूराबाद में नेशनल इंटर कालेज दक्षिण छोर, मुहम्मदाबाद में बूथ संख्या-152 प्राथमिक पाठशाला सलेमपुर (पूर्वी छोर) तथा जमानिया में बूथ संख्या-102 जीजीआईसी (उत्तरी छोर) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें