फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में गंदगी देख जेडी की त्योरी चढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. एके राय का आगमन मंगलवार को जिला महिला अस्पताल में हुआ। इस दौरान उन्होंने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई एवं अन्य खामियों तथा अल्ट्रासाउंड मशीन खराब देख कर उनकी त्योरी चढ़ गई। उन्होंने संबंधित से नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को दिन में अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. एके राय अचानक पहुंच गए। उनके पहुंचते ही अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने ने सभी वार्डों का गहनता से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई की कमी पाई गई। निरीक्षण के दौरान वार्ड में सीढ़ी के नीचे बह रहे पानी और लटक रहे बिजली के तार की फोटो अपने मोबाइल से खींची। उन्होंने साफ-सफाई पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर संबंधित को दिशा निर्देश दिया। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिला मरीजों से दवा और सुविधा के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि अस्पताल में लंबे समय से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी है जिस कारण मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस संदर्भ में भी उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाएगा। उन्होंने चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लापरवाही न बरतने के कड़े निर्देश दिए। डा. राय जिला अस्पताल में करीब दो घंटा रहे। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर अस्पतालों का निरीक्षण किया जा रहा है जहां जो भी कमी है शासन को पत्र भेज कर सूचित किया जाएगा। इसके बाद उन्होंने बिरनो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। बिजली के तारों के संबंध में निर्देश दिया। संबंधित को व्यवस्था को और बेहतर बनाने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी (एनसीडी) डा. केके सिंह भी साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें