फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को बताया आपदा प्रबंधन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को महंत रामबरन दास इंटर कॉलेज तिरछी में प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर अग्नि शमन विभाग की ओर से मॉक ड्रिल किया गया तथा आग से बचाव के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, भूकंप, अग्निकांड, आकाशीय विद्युत, प्राथमिक उपचार आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। आपदा विशेषज्ञ अशोक कुमार राय ने घटनाओं को कैसे कम किया जा सकता है, इसके बारे में विस्तार से बताया। अग्निशमन विभाग के मकरध्वज, धीरेंद्र यादव, फायरमैन विनोद कुमार सोनकर ने मॉक ड्रिल की। बताया कि गैस सिलेंडर या अन्य प्रकार की आगजनी में संसाधन का कैसे उपयोग किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य नागेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए धन्यवाद किया तथा छात्र छात्राओं से इस गुर को हमेशा याद रखने पर जोर दिया। कहा कि इसकी जानकारी दूसरों को भी दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें