फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यों को जनता के बीच जाकर बताएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से समाजवादी सामाजिक न्याय पदयात्रा अजीत यादव उर्फ विधायक के नेतृत्व में बुधवार को निकाली गई। इस अवसर पर जिला कार्यालय के पास आयोजित सभा में मुख्य अतिथि एमएलसी रामजतन राजभर ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि वह पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से किए गए कार्यों को जनता के बीच जाकर बताएं।
विज्ञापन

सभा के बाद पदयात्रा को वरिष्ठ नेताओं ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पदयात्रा नंदगंज, सैदपुर, वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ होते हुए 24 जनवरी को बलिया पहुंचेगी। इस अवसर पर जंगीपुर के विधायक डा. विरेंद्र यादव, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा, पूर्व विधायक राजकुमार सिंह गौतम, वरिष्ठ नेता संतोष यादव, रामगोविंद प्रजापति, चौधरी लौटनराम निषाद, रामधारी यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा यादव, अशोक बिंद, गोपाल यादव, राजेश यादव, सुधीर यादव, दिनेश यादव, तहसीन अहमद, राकेश यादव, अभिनव सिंह, अमित सिंह, अमला यादव, राहुल सिंह, महेंद्र चौहान, सदानंद यादव, परशुराम बिंद, कमलेश यादव, अविनाश विद्यार्थी, राजेश शर्मा, अरविंद सरोज आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव तथा संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें