फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 हजार किसानों के खाते में भेजी गई 321 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सरकार की ओर से चलाई गई फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले भर में 55 हजार 479 किसानों को फायदा मिला है। इन किसानों का कुल मिला कर करीब 321 करोड़ 75 लाख रुपये का कर्ज माफ हुआ है। ऋण माफी की प्रक्रिया अभी चल रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो अभी कम से कम एक हजार किसानों का कर्जा माफ किया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख रुपये तक कर्जा माफ करने के लिए योजना चलाई। इसमें उन किसानों को शामिल किया गया जिनके पास अधिकतम दो हेक्टेयर तक खेत है तथा खाद एवं बीज, फसल आदि के लिए ऋण लिया है। किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लेने वाले वही किसान इस दायरे में लाए गए जिन्होंने कर्ज लेने के बाद कमोवेश कुछ धन किस्त के रूप में जमा भी किया है। ऋण लेकर बैठ जाने वाले किसानों को इसमें पूरी तरह तवज्जो नहीं दिया गया है। शुरुआती दौर में कर्जमाफी के लिए जिले भर से करीब एक लाख 14 हजार 904 किसानों ने आवेदन किया। गंभीरता से जांच के बाद 55 हजार 479 किसानों का कर्ज माफ कर दिया गया। इस मद में 321 करोड़ 75 लाख रुपये की धनराशि लाभार्थियों के खातों में भेज दी गई। इस योजना से किसानों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। उप निदेशक कृषि यूपी सिंह ने बताया कि किसानों के हित में यह बहुत कल्याणकारी योजना है। अभी बहुत से कर्जमाफी के आवेदनों की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें