फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमसार की टीम ने बक्सर को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। न्यू डायमंड स्पोर्टिंग क्लब फुल्ली के तत्वावधान में बक्सर और कमसार इलेवन के बीच शनिवार को फुटबाल मैच खेला गया। इसमें कमसार इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बक्सर की टीम को दो गोल से हराकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का उद्घाटन फीता काटकर फुल्ली के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजय यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले हाफ में कमसार की टीम ने एक गोल दागा। इसके बाद दूसरे हाफ में भी कमसार टीम ने दूसरा गोल भी बक्सर टीम पर कर दिया। अंत तक बक्सर की टीम कोई भी गोल नही कर पाई। कमसार की टीम 2-0 से विजयी हासिल कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि फुल्ली के प्रधान प्रतिनिधि ने कहा कि खेल में हार-जीत का कोई खास मायने नहीं रहता। इसमें सहयोग की भावना मायने रखती है। जो संघर्ष करता है वह हमेशा आगे बढ़ता है। रेफरी की भूमिका राजकुमार गुप्ता तथा संचालन मिसबाहुल होदा ने किया। इस अवसर पर रइसुल होदा, अशोक यादव, परीखा यादव, डॉ. रविन्द्र, पप्पू यादव चुन्नू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें