फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों-असहायों में किया कंबल का वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
दुल्लहपुर/नंदगंज/सादात(गाजीपुर)। दुल्लहपुर, नंदगंज तथा सादात में आयोजित कार्यक्रमों में ठंड से बचाव के लिए निर्बल एवं असहायों में कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विज्ञापन

दुल्लहपुर क्षेत्र के सांसद आदर्श गांव देवा में स्थित आर एस हास्पिटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 150 गरीब असहाय, दिव्यांगों में कंबलों का वितरण किया गया। इससे पर्व एसडीएम विजयशंकर तिवारी और डायरेक्टर रामअवध पांडेय ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर डा. राजेश पांडेय, डा. साधना तिवारी, प्रभुनाथ चौहान, डा. एके वर्मा, जावेद अहमद, धर्मेंद्र मिश्रा आदि मौजूद थे। नंदगंज बाजार में स्थित संकट मोचन मंदिर पर नव वर्ष के अवसर पर शाम को भंडारा एवं हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 80 असहायों एवं साधु-संतों में कंबलों का वितरण किया गया। इस मौके पर संकट मोचन मंदिर के अध्यक्ष मनीष गुप्ता, अमन जायसवाल, विजय कुमार , भानूप्रताप जायसवाल, राजनाथ गुप्ता, शिवकुमार वर्मा, पंकज दुबे, विनीत शर्मा, विनोद कुमार, कन्हैया वर्मा आदि उपस्थित थे। सादात ग्राम डोरा के पूर्व प्रधान डा. अनिल राय ने नववर्ष के अवसर पर गांव के सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर ओम प्रकाश राय, सुभाष राय, जोखन राय, जगदीश राय, रजनीकांत राय, हरेंद्र राय, बेचन राय, प्रभु नारायण राय, सावित्री देवी, सुदामी, लक्ष्मीना, कलावती, प्रभावती, शीतला, चम्पा, रमेश, रिंकू, सुक्खू, जमुना आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें