फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय नहीं मिला तो रोक देंगे बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। स्थानीय गांव स्थित ताड़ीघाट विद्युत उपकेंद्र पर मंगलवार की शाम को ढढ़नी, रेवतीपुर एवं सुहवल उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मचारियों ने पिछले छह माह से बकाया मानदेय नहीं मिलने नाराजगी जताते हुए प्रदर्शन किया। अध्यक्ष राजेश राय ने कहा कि यदि समय रहते मानदेय नहीं मिला तो उपकेंद्र में तालाबंदी के साथ ही आपूर्ति ठप करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि मानदेय न मिलने से भुखमरी की स्थिति हो गई है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, उपचार आदि कराने में दिक्कतें आ रही हैं। उधार में राशन खरीदने को विवश होना पड़ रहा है। जब भी हम सब अपनी आवाज उठाते हैं, उसे दबाने का प्रयास किया जाता है। विद्युत मरम्मत के लिए कर्मचारियों को सुरक्षा संबंधित कोई उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे करेंट लगने का खतरा बना रहता है। उपकरण न होने से आए दिन करेंट की चपेट में आकर लाइनमैन घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। मानदेय सहित अन्य मांगों के लिए कई बार विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र सौंपा गया है लेकिन उनकी तरफ से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि समय रहते मानदेय और उपकरण उपलब्ध नहीं कराया गया तो हम लोग उग्र आंदोलन करने को विवश होंगे। उपकेंद्र पर तालाबंदी करने के साथ ही बिजली आपूर्ति ठप किया जाएगा। इस दौरान मुन्ना सिंह, वालवेंदर, श्याम नरायण, शहजाद, पिंटू, हीरालाल, बाबू खान, शद्दाम, रामजी, राजेंद्र, पप्पू, शंभू खरवार, रामकृत सिंह, अनिल यादव, मुन्ना सिंह, रामजी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें