सुहवल(गाजीपुर)। पूर्व सैनिक एसोसिएशन की बैठक स्थानीय गांव स्थित कार्यालय पर मंगलवार की शाम को हुई। इसमें आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की गई। एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि देश की आंतरिक एवं वाह्य सुरक्षा को मजबूत बनाने की जरूरत है। देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। देश विरोधी ताकतों के हर मंसूबे को विफल करने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति की जरूरत है। इसके लिए सरकार को राजनीति से ऊपर उठना होगा। कहा कि देश की तीनों सेनाओं की एक एकीकृत कमान गठित करने के साथ खुफिया तंत्र को भी मजबूत बनाने की जरूरत है। ताकि देश का सुरक्षा तंत्र मजबूत हो सके। इस मौके पर रमाशंकर गुप्ता, राधामोहन पांडेय, रामजी उपाध्याय, सुरेश यादव, कमलेश्वर यादव, पप्पू सिंह, नंदलाल राम, लल्लन यादव, नंदकिशोर यादव, प्रद्युम्न पांडेय आदि रहे।