फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुस्त निर्माण व टूटी सड़क से बेहाल हैं लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर/रेवतीपुर। सड़कों की परिकल्पना साकार न होने से जनपदवासी दुश्वारियां झेलने को मजबूर हैं। पिछले कई वर्षों से सड़कों की मरम्मत और निर्माण का कार्य न होने से सड़कों की हालत खराब हो गई है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सड़कें और उधड़ी हुई हैं। सूबे की सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की दशा सुधारने का एलान किया था। कई जगहों पर निर्माण-मरम्मत का कार्य शुरू भी हुआ पर धीमी रफ्तार की वजह से कई इलाकों में आज भी आवागमन बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

जिले में बरसात पूर्व कुछ मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू हुए और कई पर मरम्मत की खानापूर्ति की गई। लेकिन कार्य होने के बाद बारिश ने सब कुछ धो डाला। जनता की लाख शिकायतों के बाद भी अब तक कई मार्गों पर मरम्मत का कार्य तक शुरू नहीं हो सका है। भाजपा सरकार सड़क की मरम्मत और निर्माण के नाम पर अब तक करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है। टूटी तथा जर्जर सड़कें जिले की पहचान बनी हुई हैं। इन मार्गों की दशा सुधारने की दिशा में अब तक ठोस पहल नहीं की गई है। यही वजह है कि ताड़ीघाट-बारा मार्ग, जमानिया-सैयदराजा मार्ग पर निर्माण काफी धीमी गति से चल रहा है जबकि लंबे समय से खराब पड़े दिलदारनगर-जमानिया मार्ग, महेंद्र-सियाड़ी मार्ग, गाजीपुर-मऊ-गोरखपुर मार्ग पर अभी तक निर्माण कार्य आरंभ नहीं हो सका है। इतना ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों की दर्जनों सड़कें जर्जर अवस्था में हैं और अपनी वजूद खोने के कगार पर हैं। कई मार्ग पर सड़क का पता ही नहीं है।
रेवतीपुर। जमानिया-सैयदराजा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो जा रही है। मार्ग पर विशाल गड्ढ़े होने की वजह से भारी वाहन जहां-तहां फंस जाते हैं। इस मार्ग पर बारा से उत्तरौली तक निर्माण कार्य कराया जा चुका है। इस कार्य को पूरा करने में दो साल का समय लगा है। इसके साथ ही ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर भी निर्माण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। इस मार्ग पर भी करीब 25 किमी तक सड़क का निर्माण कराया गया है। अभी भी जिला मुख्यालय से 15 किमी तक सड़क गड्ढ़े में तब्दील होने से इस पर चलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर। जिलाधिकारी केबाला जी ने कहा कि जनपद की सड़कों के मरम्मत और निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मार्ग पर लगने वाले जाम से निजात पाने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारी रात-दिन जुटे हुए हैं। निर्माण के दौरान कुछ महीने तक और परेशानी होगी, फिर सब कुछ दुरुस्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें