फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैजिक से टूटा रेलवे क्रासिंग गेट, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के सिधौना बाजार स्थित रेलवे फाटक को खोलते समय रविवार की सुबह तेज रफ्तार मैजिक ने टक्कर मार दी और घटना के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। इस बीच वहां मौजूद एक बाइक सवार युवक घायल हो गया, वहीं फाटक में जोरदार टक्कर की वजह से हाईटेंशन का तार भी टूट गया। इससे जहां दो ट्रेनें निरस्त हो गई, वहीं दो ट्रेनें घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर खड़ी रहीं। गेटमैन ने अज्ञात मैजिक चालक के खिलाफ आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह साढ़े सात बजे लिच्छवी एक्सप्रेस के आने के दौरान सिधौना बाजार स्थित रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन ने गेट बंद कर दिया। ट्रेन गुजरने के बाद गेटमैन गेट खोल रहा था, तभी वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक गेट को टक्कर मारते हुए आगे निकल गई। तेज टक्कर से टूटा गेट का एक हिस्सा ऊपर से गुज रहे 25 हजार वोल्ट की लाइन से टकरा गया, जिससे तार भी टूटकर लटक गया। दूसरा हिस्सा टूटकर गिरने से वहां से गुजर रहे बाइक सवार कुशहीं निवासी कमलेश (25) घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सैदपुर ले जाया गया। गेटमैन ने तार टूटने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी और आपूर्ति बंद कराई गई। मौके पर पहुंचे रेल कर्मी तार को दुरुस्त करने में जुट गए। शाम को तीन बजे तक किसी तरह तार को दुरुस्त किया गया। गेटमैन ने अज्ञात टाटा मैजिक चालक के खिलाफ आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरपीएफ प्रभारी औड़िहार ने बताया कि मुकदमा दर्जकर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में रजवाड़ी स्टेशन मास्टर एके सिंह ने बताया कि तार टूटने की वजह से 55133 अप वाराणसी-बलिया पैंसेजर, 55135 वाराणसी-आजमगढ़ पैसेंजर ट्रेन को निरस्त कर दिया गया। ट्रेन नंबर 63298 गाजीपुर-वाराणसी डेमू चौबेपुर में और 5111 इंटरसिटी औड़िहार में सुबह साढ़े सात से तीन बजे तक खड़ी रही। शाम को तीन बजे तार को दुरुस्त कर दिया गया। ट्रेनों को घंटों खड़ा रहने और निरस्त होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें