फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा व्यापार में ई-फार्मेसी का विचार केमिस्टों को स्वीकार नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजीपुर। देश के प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ भारत बंद में शामिल होते हुए जिले के दवा व्यापारियों ने शुक्रवार की अपनी दुकानें बंद रखीं। सभी केमिस्ट महिला अस्पताल परिसर में एकत्र हुए और इसके बाद जुलूस निकाला। जुलूस को यूपीएमएसआरए का भी समर्थन रहा। उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर एक स्वर से दवा व्यापारियों ने कहा कि दवा व्यापार में ई-फार्मेसी का सरकार द्वारा विचार केमिस्टों को स्वीकार नहीं है। इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए।
महिला अस्पताल परिसर से निकला जुलूस मिश्रबाजार, महुआबाग, कचहरी होते राइफल क्लब में पहुंचा। यहां पर सदर एसडीएम ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर गाजीपुर केमिस्ट ड्रगस्टि एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने ई-फार्मेसी का पुरजोर विरोध करते हुए सरकार को चेतावनी दिया कि इस कानून को जल्द से जल्द वापस लिया जाए। कहा कि प्रदेश सरकार के खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन द्वारा दो दिसंबर तक खुदरा दवा दुकानों के लिए जारी ड्रग लाइसेंस के अनुपात में फार्मासिस्ट की कमी को पूरा करने की व्यवस्था करें। महामंत्री दीपक उपाध्याय ने कहा कि सरकारों द्वारा आए दिन नए-नए नियम लाए जा रहे हैं। इससे व्यापार करना मुश्किल हो गया है। इस मौके पर यूपीएमएसआरए के अध्यक्ष मो. अफजल, महामंत्री आशीष, सौरभ राय, अश्वनी राय, देवेंद्र सिंह, अभय प्रकाश, मुरारी केडिया, अजय सराफ, मनोज पांडेय सहित दर्जनों दवा कारोबारी मौजूद थे। जखनिया संवाददाता के अनुसार आंदोलन के दौरान एशोसिएशन के अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोग ई फार्मेसी स्वीकार नही करेंगे। यह दवा मेडिकल रूल का उल्लंघन है। महामंत्री संजीव त्रिपाठी ने कहा सरकार ने खुदरा दवा विक्रेताओं के लिये जारी लाइसेंस की अपेक्षा फार्मासिस्टों की कमी है उसको पूरा करें। इस अवसर पर संरक्षक रणजीत सिंह, अनिल गुप्ता, राजबली यादव, विनोद पांडेय उपस्थित थे। नंदगंज संवाददाता के अनुसार बाजार में आयोजित बैठक में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष शमीम अहमद एवं महामंत्री गौरव जायसवाल सरकार के फैसले का विरोध किया। इस मौके पर शंकरशरण शर्मा, ओमकार कुशवाहा, पंकज पांडेय, ओमप्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित थे। इसके अलावा जिले अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी दुकानें बंद कर दवा कारोबारियों ने ई-फार्मेसी का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार औषधि विक्रेता संघ मुहम्मदाबाद के सदस्यों ने ई-फार्मेसी के विरोध में अपनी-अपनी दुकानें बंद कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद से जुलूस निकाला। विरोध प्रदर्शन करने वालों में औषधि विक्रेता संघ के अध्यक्ष मु. तनहाई खां, महामंत्री खुर्शीद अहमद, कलीम अंसारी, लियाकत हुसैन, बुच्चन श्रीवास्तव, कैफ, विनय, अवधेश गुप्ता, भीम, फिरोज अंसारी, परवेज उर्फ पप्पू, शाहिद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें