फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रोदेश में भ्रष्टाचार चरम पर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दुल्लहपुर। सांसद आदर्श गांव देवा के स्वामी सहजानंद सरस्वती सामुदायिक मिलन केंद्र परिसर में शुक्रवार को सर्व समाज विकास मंच के मीडिया प्रभारी बोधा जायसवाल के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनवरत आमरण अनशन शुरू किया गया। इस मौके पर बोधा जायसवाल ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों में बड़े पैमाने पर धांधली कर पात्र लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं से दूर किया जा रहा है। एक वर्ष से जांच के लिए सरकारी दफ्तरों का चक्कर लगाने के बावजूद जांच नही हुई। गांव में आवास, शौचालय, पेंशन, अवैध पट्टा आदि के खिलाफ वह यह लड़ाई मरते दम तक लड़ेंगे। इस अवसर पर जनकल्याण विकलांग सेवा समिति के प्रबंधक रामविजय, कमलेश राम, कैलाश राय, बेचन राय, गिरजा राय, नीबू यादव, राजेश सिंह, हृदयनारायन राय आदि मौजूद थे। इस कार्यक्रम में दो घंटा के लिए उस समय खलल पड़ गया, जब वहां पहुंचे गांव के कुछ लोग इस कार्यक्रम को लेकर सवाल-जवाब करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें