फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर में प्रमुख स्थानों पर लग रही हैंगिंग डस्टबिन

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में स्वच्छ भारत मिशन के तहत परिषद की ओर से पालिका क्षेत्र में हैंगिंग डस्टबिन लगवाई जा रही है। कई प्रमुख स्थानों पर इसे लगा दी गई है जबकि शेष जगहों पर इसे जल्द ही लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत विविध कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा यहां-वहां कूड़ा-कचरा फेंकने से हो रही गंदगी पर रोक लगाने के लिए पालिका परिषद की ओर से उन्हें कूड़ा फेंकने के लिए कुछ महीने पहले बाल्टी वितरित की गई थी। अब परिषद की ओर से प्रमुख मार्गों एवं स्थानों पर हैंगिंग डस्टबिन लगवाई जा रही है। नगर पालिका परिषद गाजीपुर को ऐसी पचास डस्टबिन उपलब्ध हुई है। एक हैंगिंग डस्टबिन में गीला कूड़ा के लिए हरा तथा सूखे कूड़े के लिए नीली डस्टबिन लगी हुई है। शहर के महुआबाग चौराहा के पास, मिश्रबाजार से ददरीघाट जाने वाले मार्ग के पास, विकास भवन चौराहा, प्रकाश नगर चौराहा, क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान के सामने सहित कई अन्य स्थानों पर इसको लगवा दिया गया है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद के सेनिटरी इंस्पेक्टर प्रकाशचंद ने बताया कि जल्द ही शेष जगहों पर हैंगिंग डस्टबिन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें