फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस के साथ हुई घटना के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक नरेंद्र देव के साथ शनिवार को हुई दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में जिले के राजकीय विद्यालयों के शिक्षकों और सभी कर्मचारियों ने मंगलवार को काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। इस दौरान निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस विरोध के चलते कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

जिले के राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों और कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर एकत्र होकर बलिया के जिला विद्यालय निरीक्षक के साथ घटी घटना की निंदा की। इस दौरान शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने दाएं हाथ में काली पट्टी बांध कर शासन से विरोध जताया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि बलिया के डीआईओएस के साथ जो कुछ भी हुआ उसकी जितनी निंदा की जाय वह कम है। इसकी निंदा हर कर्मचारी और अधिकारी को करनी चाहिए। शिक्षकों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए जा रहे अमर्यादित कृत्य से अब किसी कर्मचारी या अधिकारी का अपने पद पर कार्य करना काफी मुश्किल हो गया है। बलिया में हुई घटना में जो लोग दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। राजकीय शिक्षक संघ के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामनारायन यादव, प्रांतीय प्रवक्ता रामअवतार यादव और जिलाध्यक्ष मुकेश यादव ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मुख्यमंत्री से मांग की। काली पट्टी बांध कर विरोध जताने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में डा. सूर्यमती देवी, मंजू प्रकाश, दुर्गावती देवी, सुधीर कुमार विश्वास, रामाश्रय प्रसाद, जगपत सिंह यादव, स्वामीनाथ निगम, रामाश्रय प्रसाद, राजेश विश्वकर्मा, जयप्रकाश गुप्ता आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें