फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है हमारी लड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन की बैठक आरटीआई परिसर में सोमवार को हुई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रेखा पासवान ने कहा कि हमारी मानदेय की लड़ाई अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है। प्रदेश सरकार ने हमारे संघर्ष को देखते हुए हमारे मानदेय को दोगुना करने के लिए विधानसभा में बजट पारित करा दिया है। वह बजट निदेशक महिला एवं बाल विकास के खाते में भी स्थानांतरित कर दिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां तक मानदेय वृद्धि के शासनादेश का सवाल है 2 अक्तूबर से पूर्व उत्तर प्रदेश सरकार संभवत: मानदेय वृद्धि का शासनादेश निर्गत कर देगी। जिलाध्यक्ष आशा पटेल ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। इस मौके पर जिला संरक्षक सूरज प्रताप सिंह, अनीता गुप्ता, सीमा मौर्या, शकुंतला, संगीता, कृष्णा, सगुन, रूबी, निशा, रीता, विमला, दिव्या, नसीमा, साजिदा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें