गाजीपुर। स्वतंत्रता संग्रामी सेनानी एवं पूर्व विधायक सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह की 38वीं पुण्यतिथि गुरुवार को सिद्धेश्वर नगर में मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि सिद्धेश्वर प्रसाद को हमारे जिले में एक नैतिक राजनेता के रूप में याद किया जाता है।
इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शफीक अहमद ने कहा कि कांग्रेस शहादत, त्याग, बलिदान की परंपरा की पार्टी है। जिस दल के नेताओं ने आजादी से पहले एवं बाद में शहादत देकर देश के मान-सम्मान को बचाया। सिद्धेश्वर प्रसाद के त्याग को पूरा जिला याद रखता है। कांग्रेस के प्रदेश सचिव रविकांत राय ने कहा कि उन्होंने समाज में सेवाभाव से राजनीति की। अन्य वक्ताओं ने भी सिद्धेश्वर प्रसाद सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर विश्वमोहन शर्मा, डा. प्रहलाद राय, मनीष राय, विरेंद्र गुप्ता, अखिलेश राय, सुनील साहू, जवाहर राय, सूरजराम बागी, लालबिहारी पाठक, लालसाहब, अभयनारायण राय, रणविजय सिंह, ओजस्व साहू एवं शशि गौतम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बटुकनारायण मिश्र एवं संचालन अखिलेश राय तथा अंत में संयोजक अखिलेश्वर प्रसाद सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।