गाजीपुर। शाहफैज पब्लिक स्कूल में विद्यालय के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान पाया गया कि बच्चों के दांतों में डेंटल कैविटीज तथा दांत टेढ़े-मेढ़े हैं। इसका कारण यह है कि बच्चे सुबह तथा सोने से पहले ब्रश नहीं करते। खाने में चाकलेट का अधिक प्रयोग करते हैं। बच्चों की आंखों में रोशनी की कमी पाई गई जो अधिक टीवी देखने तथा मोबाइल के प्रयोग से हुई है। डा. धर्मेंद्र प्रताप सिंह एवं डा. विजय वर्मा ने ब्राइट स्माइल एवं ब्राइट फ्यूचर के तत्वावधान में कक्षा-पांच तक के छात्र-छात्राओं को ब्रश एवं टूथपेस्ट दिया। डा. सिंह एवं डा. वर्मा के अलावा डा. केबी सिंह, डा. मृत्युंजय सिंह, डा. सुनीता एवं डा. अभिषेक ने अपना योगदान दिया।