फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नगदी सहित लाखों का आभूषण उड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित 25 नंबर वार्ड स्थित एक मकान से चोरों ने गुरुवार की रात आठ हजार नगदी तथा दो लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। दूसरे दिन घटना की जानकारी होते ही पीड़ित परिवार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक एफआईआर दर्ज नहीं किया गया था।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन बाजार स्थित 25 नंबर वार्ड निवासी शिवशंकर प्रसाद गुप्ता शाम में मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने मऊ गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य घर पर ही मौजूद थे। देर रात चोर मकान की चहारदीवारी फांद कर घुस गए और कमरे का ताला तोड़ कर रखे आलमारी से सोने के चार जोड़े झुमका, दो अंगूठी, एक सिकड़ी, सोने का लाकेट सहित चांदी के आभूषण उड़ा दिया। इस दौरान चोरों ने आठ हजार नगदी पर भी हाथ साफ कर दिया। सुबह जब परिजनों ने बाहर का दरवाजा खुला देखा तो उनके होश उड़ गए। जैसे ही परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। परिजनों ने इसकी जानकारी सूचना शिव शंकर प्रसाद गुप्ता को दी। घटना की सूचना मिलते ही शिवशंकर प्रसाद गुप्ता मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें