फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई नायक के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के नगर पालिका क्षेत्र स्थित वार्ड नंबर आठ कानूनगो मुहल्ला स्थित पानी टंकी पर बीते 23 अप्रैल को नगर के एक सभासद प्रतिनिधि द्वारा सफाई नायक को धमकाना महंगा पड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर शुक्रवार को सफाई नायक सफाई कर्मियों के साथ नपा कार्यालय पहुंच कर धरने पर बैठ गए। इसके बाद सफाई नायक रमेश राम ने शुक्रवार को सभासद प्रतिनिधि के खिलाफ कोतवाली में लिखित तहरीर दी।
विज्ञापन

सुबह इस मामले को लेकर सफाई नायक रमेश राम सफाई कर्मियों के साथ नगर पालिका कार्यालय पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सफाई कर्मियों ने जमकर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। इससे कर्मचारियों में हडकंप मच गया और कर्मचारी बाहर आ गए। सफाई कर्मियों को समझाने में जुट गए। लेकिन अपने मांग पर अड़े सफाई नायक रमेश राम ने सभासद प्रतिनिधि पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। रमेश राम का कहना है कि अधिशासी अधिकारी प्रेमशंकर गुप्ता ने बीते 23 अप्रैल को मामला समझा- बुझा कर सफाई कर्मियों और सभासद प्रतिनिधियों को शांत करा कर रफा दफा कर दिया था। इसके बाद नपाध्यक्ष एहसान जफर ने बीते गुरुवार को सफाई नायक और सभासद प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। मामले को पूरी तरह से शांत करने का प्रयास किया, लेकिन किसी ने बैठक के वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया। इस पर कर्मचारी और सफाई कर्मी भड़क गए। सफाई नायक का कहना है कि सभासद प्रतिनिधि नारायन दास चौरसिया के इशारे पर मुझे और कर निरीक्षक सहित सफाईकर्मियों को बदनाम करने की मंशा के तहत वीडियो बनाकर इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। जबकि घटना के दिन कर निरीक्षक मौजूद नहीं थे। इसके बाद दर्जनों सफाई कर्मी के साथ कर निरीक्षक विजय शंकर राय कोतवाली पहुंच गए और घटना की लिखित तहरीर कोतवाली में दी। इस संबंध में सभासद प्रतिनिधि नारायण दास चौरसिया ने बताया कि मेरे द्वारा कोई भी वीडियो वायरल नहीं किया गया है। सफाई नायक मनगढ़ंत कहानी बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें