फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन प्रतियोगिता में छात्राओं ने बिखेरा जलवा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। वेलफेयर क्लब की ओर से रविवार को नव वर्ष की पूर्व संध्या पर ‘हाय 2018 बाय 2017’ कार्यक्रम अंतर्गत दुल्हन प्रतियोगिता तुलसीपुर स्थित संत कबीर पब्लिक स्कूल में आयोजित की गई। इसमें छात्राओं ने दुल्हन का वेष धारण कर जहां बीते वर्ष की विदाई सिसक-सिसककर प्रस्तुत की। वहीं नए वर्ष का स्वागत नए अंदाज और उत्साह से किया। इसके अलावा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने विभिन्न पोशाकों में जादू बिखेरा।
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राएं परी, अप्सरा, डॉक्टर, रानीलक्ष्मी बाई तथा छात्रों ने गब्बर सिंह, सुभासचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद आदि महापुरुषों तथा राजनेताओं का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को सोचने को विवश कर दिया। दुल्हन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रथम स्थान अफसाना बानो, दूसरा फलक बानो तथा तीसरा स्थान सौम्या को मिला। इसी प्रकार सीनियर वर्ग में आकांक्षा शर्मा पहले, शुभांगी राय दूसरे और दीपशिखा तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना स्थान के लिए काजल पासवान, संजना गुप्ता तथा नेहा का चुनाव किया गया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में ट्रैफिक पुलिस का वेश धारण करने वाले शौर्य सिंह को पहला, नरेंद्र मोदी बने अंकुर सिंह कुशवाहा को दूसरा तथा पत्नी से मार खाए हुए पति की भूमिका अदा कर रहे वारिस कुशवाहा को तीसरा स्थान मिला। निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में माया प्रजापति, पूजा कुशवाहा तथा पिंकी कुमारी रहीं। सभी विजयी प्रतिभागियों को संस्था के अध्यक्ष डा. शरद कुमार वर्मा तथा पंकज सिंह कुशवाहा ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इसके बाद विद्यालय परिवार की ओर से डा. शशिकला मौर्या तथा पंकज सिंह कुशवाहा ने संस्था को स्मृति चिह्न भेंट किया। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के अध्यक्ष डॉ. शरद कुमार वर्मा, जनपद गवर्नर पवन पांडेय एवं प्रधानाचार्य पंकज कुशवाहा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण कर किया। संचालन आदित्य सिंह कुशवाहा ने किया। इस मौके पर सचिव सिद्धार्थ मालवीय, परीक्षा प्रभारी धर्मेंद्र कुमार, रतन जायसवाल, राजकिरण, मंजीत, रामप्रवेश, मुकेश, आशा, किरण, कंचन, सपना, अखिलेश्वर, स्नेहा, सुमिता, अजय यादव, रामकुमार विश्वकर्मा, नौशाद अहमद, वरुण यादव, रामनाथ कुशवाहा आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय के प्रबंधक काशीनाथ सिंह कुशवाहा ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें