फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सैदपुर (गाजीपुर)। बौरवां चट्टी पर आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह चट्टी पर सैदपुर-सादात मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल शरदचंद्र त्रिपाठी ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। करीब एक घंटे बाद ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह ने पहुंच कर ग्रामीणों को समझाया तब जाकर जाम समाप्त हुआ। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि कि महीने भर में बौरवां चट्टी पर स्थित दूकानों एवं आस-पास के क्षेत्रों में आधा दर्जन चोरियां हो चुकी हैं। गुरुवार की रात चोर क्षेत्र पंचायत सदस्य मिरकल्लू यादव की इस चट्टी पर स्थित मिठाई की दूकान का ताला तोड़कर अंदर घुसे और सारा सामान उठा ले गए। साथ ही मनबढ़ चोरों ने शेष सामानों को दूकान से बाहर फेंक दिया। सुबह चोरी का पता चलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। कुछ ने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो कुछ ने कहा कि पुलिस कुछ कर नहीं रही है। एक भी चोरी का पर्दाफाश अब तक नहीं कर पाई है। इसके बाद बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने सैदपुर-सादात मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर कोतवाल हमराहियों के साथ पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन उनकी बात ग्रामीण सुनने को तैयार नहीं थे। अंतत: ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और भरोसा दिलाया कि पुलिस उनका हर संभव सहयोग करेगी तब जाम समाप्त हुआ। वाहनों की कतार लगने से यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें