फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में कटी चोटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानिया (गाजीपुर)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव में किराए के मकान में रह रहे रामदयाल यादव की पुत्री निशा यादव (20) शुक्रवार को अपने घर काम कर रही थी। इस दौरान अचानक चोटी कट कर गिर गई और युवती बेहोश हो गई। जिस पर परिजनों उसे आनन फानन में निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। राम दयाल यादव अपने परिवार के साथ हेतिमपुर गांव स्थित एक निजी मकान में किराए पर रहते हैं। उनकी पुत्री निशा यादव घर के कार्य में व्यस्त थी। अचानक उसकी चोटी कट कर गिर गई और वह जोर-जोर से चिखने चिल्लाने के साथ बेहोश हो कर गिर गई। इस पर परिजनों और आस पास के लोगों ने उसे आनन फानन में पास ही स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। लोगों की आशंका है कि कि चोटी में बांधे गए रबड़ में कुछ रसायन मिलाया गया है जो बाल के संपर्क में आने पर धीरे-धीरे कार्य शुरू कर देता है। कुछ समय बाद चोटी उसी स्थान से कट कर गिर जाती है। लोगों में चोटी कटने को लेकर तरह तरह की चर्चा होने के साथ भय का माहौल बना हुआ है। इस संबंध में कोतवाली में परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें