जखनिया। जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य ने बुधवार को मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज में बनाए गए आश्रय स्थल क स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान श्रमिकों की जा रही थर्मल स्क्रीनिंग, कम्यूनिटी किचन में तैयार किए जा रहे भोजन को देखा। उन्होंने आश्रय स्थल पर लोगों से अपील किया है कि मास्क/सोशल डिस्टेंसिंग का पालन अवश्य करें। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रजनीश चंद्रा, उपजिलाधिकारी जखनिया, क्षेत्राधकिारी जखनिया एवं अन्य अधेिकारी उपस्थित थे।