बेसिक शिक्षा के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं के पठन पाठन में टीएलएम (टीचिंग लर्निंग मेटेरियल) सीखने की ललक पैदा करता है। इसके लिए शासन ने विभाग को 15 रुपये प्रति छात्र की दर से जिले के 73601 बच्चों के लिए 11 लाख 4 हजार 15 रुपये की धनराशि जारी की है। इससे बच्चों को विषयों के कठिन बिंदुओं को टीएलएम से आसानी से समझाया जा सकेगा।
जिले में 2266 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1462 प्राथमिक, 350 उच्च प्राथमिक और 454 कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। प्राथमिक शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। शासन ने खंड शिक्षा अधिकारियों एवं प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया है कि टीएलएम का क्रय जल्द पूरा करें।