फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सहमति से निपटे 108345 मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसमें कुल 115782 मामले निस्तारण के लिए नियत किए गए थे। सुलह-समझौते के आधार पर 108345 वाद निस्तारित किए गए। इनमें राजस्व, न्यायालय और बैंकों से जुड़े मामले ज्यादा थे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में पेंशन शिविर का भी आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने लोगों से लोक अदालत में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। लोक अदालत में आने वाले मामलों को अधिक से अधिक संख्या में निस्तारित करने को लेकर पीठासीन अधिकारियों को प्रोत्साहित किया।
वहीं पीठासीन अधिकारी प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय नरेंद्र कुमार-तृतीय द्वारा 26 वादों का निस्तारण दो जोड़ों को साथ-साथ विदा किया। पीठासीन अधिकारी एमएसीटी संजय हरिशुक्ला ने 39 वादों का निस्तारण किया। अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह ने कहा कि लोक अदालत वर्षों से लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें