फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकाप्टर से ब्याह रचाने यूपी में आया बिहारी दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। क्षेत्र के नारी पचदेवरा गांव में मंगलवार को ब्याह रचाने के लिए हेलीकाप्टर से दूल्हा पहुंचा। बिहार से यूपी में इस अंदाज में शादी रचाने आने वाले दूल्हे राजा की गांववासियों में चर्चा होती रही।
विज्ञापन

करंडा क्षेत्र के नारी पचदेवरा मटखन्ना गांव निवासी विनोद यादव की पुत्री सोनम यादव की शादी बिहार बक्सर जिला के डुमराव थाना क्षेत्र के सम्हार (नेनुआ) निवासी पूर्व विधायक एवं मंत्री ददन यादव के पुत्र निर्भय सिंह यादव के साथ 12 मार्च तय थी। इस शादी में दूल्हा राजा ने हेलीकाप्टर से आने का प्रोग्राम बना रखा था। इसके लिए गांव में हेलीपैड बनाया गया था। गांववासी उत्साह के बीच दूल्हे के हेलीकाप्टर आने का इंतजार करते रहे। शाम को करीब पांच बजे जैसे ही ग्रामीणों के कानों में हेलीकाप्टर की आवाज पहुंची, उनकी निगाहें आसमान की तरफ टिक गई। हैलीपैड पर हेलीकाप्टर उतरने पर सवार दूल्हे राजा जैसे ही बाहर निकले, लड़की के परिवार के साथ ही अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। हेलीकाप्टर देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। तमाम युवा हेलीकाप्टर के सामने सेल्फी लेने में जुट गए। करीब 15 मिनट बाद हेलीकाप्टर लौट गया। ग्रामीणों ने बताया कि भोजपुरी के स्टार गायकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ ही घुड़दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है। हेलीकाप्टर वाले दूल्हा की ग्रामीणों में चर्चा होती रही। लोग कहते रहे कि शाही अंदाज में बिहार का दूल्हा यूपी में हेलीकाप्टर से ब्याह रचाने के लिए आया। रात में शादी के बाद बुधवार की सुबह सात से आठ बजे बीच हेलीकाप्टर दूल्हा-दुल्हन को ले जाने के लिए वापस आएगा।
विज्ञापन

...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें