गाजीपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक शनिवार को विकास भवन में हुई। इसमें राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय आह्वान पर 29 एवं 30 नवंबर को आयोजित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर अध्यक्षता करते हुए परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा संगठन से एक माह का समय मांगा गया था लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी सरकार की ओर से किसी भी मांग पत्र का शासनादेश जारी नहीं किया गया। 18 सूत्रीय मांगों में पुरानी पेंशन लागू किया जाना, आउटसोर्सिंग, संविदा और ठेके के कर्मचारियों की सेवाएं नियमित किया जाना एवं कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष किया जाना आदि प्रमुख मांगें हैं।
मांगों के पूरा होने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। बैठक में राजबहादुर, रामप्रकाश गुप्ता, संदीप शर्मा, बालेंद्र त्रिपाठी, श्रीकांत राय, हरेंद्र विक्रम, दिनेश यादव, अभय सिंह, पिंटू राय, विनय उपाध्याय, रविंद्र सिंह, रमेश कुमार, ओमप्रकाश यादव, अनिल गोस्वामी, बृजेश यादव, मृत्युंजय सिंह, विवेक सिंह शम्मी, विजय सिंह, दिग्विजय सिंह, मुहम्मद खालिद, पूनम सिंह, गुलाब बिंद, मो. इमरान, राजेश सिंह, राजेश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन ओंकारनाथ पांडेय ने किया।