फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न प्रकार के कौशल सीखने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। राजकीय महिला पीजी कॉलेज के %प्रज्ञा रेंजर दल% के पांच दिवसीय रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सविता भारद्वाज ने शुक्रवार को किया। इस अवसर पर उन्होंने रेंजर छात्राओं को आशीर्वचन देते हुए अनुशासित तरीके एवं पूर्ण मनोयोग से विभिन्न प्रकार के कौशलों को सीखने, उन्हें जीवन में आत्मसात करने तथा अपने समाज एवं समुदाय के उत्थान में उसके प्रयोग का आह्वान किया।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन प्रशिक्षक दिनेश कुमार सिंह यादव एवं अंजली मौर्य ने प्रवेश, निपुण एवं टोली विभाजन, प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, ध्वज शिष्टाचार जैसे कौशलों का प्रशिक्षण दिया। यह शिविर 20 नवंबर तक संचालित होगा। कार्यक्रम के उद्घाटन में डॉ. अकबर आजम, डॉ. सत्येंद्र सिंह, डॉ. बीएन पांडेय, डॉ. दीप्ति सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. कौशल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. सारिका सिंह, डॉ. शशिकला जायसवाल, श्रीराम कुशवाहा, महेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं आभार ज्ञापन रेंजर प्रभारी डॉ. शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें