गाजीपुर। वेतन भुगतान तथा अन्य मांगों को लेकर संयुक्त सहकारी समिति कर्मचारी समन्वय समिति की ओर से विकास भवन पर चलाया जा रहा धरना 15 दिसंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया। यह जानकारी देते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता (उत्तर प्रदेश) से हुई वार्ता के बाद उनसे लिखित आश्वासन मिला है। इधर खेती किसानी का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। समितियों पर काम नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी किसान भाईयों को हो रही है। यह सब देखते हुए इस आंदोलन को स्थगित किया गया है। सभी कर्मचारी अब अपना काम निष्ठा के साथ करें। अंत में जिला मंत्री मितेन्द्रनाथ ने सभी को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।