फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में बुलंद की आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव एसोसिएशन (यूपीएमएसआरए) की जिला कार्यकारिणी की बैठक में अखिल भारतीय हड़ताल के समर्थन में आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

प्रदेश सचिव आरएम राय ने कहा कि संगठन अपनी 81 जिला इकाइयों की ओर से 28 सितंबर को आयोजित अखिल भारतीय केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट संगठन की अखिल भारतीय हड़ताल का नैतिक समर्थन करता है। कहा कि दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री ड्रग्स एंड कासमेटिक एक्ट का सीधा उल्लंघन है। दवाइयों की ऑनलाइन बिक्री से न केवल साढ़े आठ लाख दवा विक्रेताओं के लिए समस्या होगी, बल्कि देश की 125 करोड़ जनता के लिए दवा की उपलब्धता को बनाए रखने वाली प्रक्रिया भी बाधित होगी। जिला सचिव आशीष राय ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकारों को इन जनविरोधी संशोधनों को वापस लेना चाहिए। आम जनता तक दवाओं की पहुंच को आसान बनाना चाहिए। दवाओं पर जीरो जीएसटी करके उसको सस्ता भी करना चाहिए। इस अवसर पर सौरभ पांडेय, पीके सिंह, संजय विश्वकर्मा, चंदन राय, रविकांत तिवारी, एमपी राय, आरपीएन यादव, रितेश पांडेय, मनोहर यादव, सुनील राय, निकेत तिवारी, निखिल वर्मा आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मो. अफजल ने की।
विज्ञापन



.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें