फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व फार्मेसी दिवस पर किया गया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। नगर से सटे बोरशिया गांधीपुर स्थित सत्यदेव कॉलेज आफ फार्मेसी के सभागार में मंगलवार को विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं सहित लगभग 60 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की शुरुआत सिंह लाइफ केयर हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह एवं डॉक्टर राजेश सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं गणपति और मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।
विज्ञापन

डॉ अनुपमा सिंह ने कहा कि विश्व फार्मेसी दिवस की शुरुआत हैती के इस्तांबुल शहर में 2009 में की गई। उन्होंने कहा कि ब्लड डोनेशन के संबंध में हमारे समाज में कई तरह की भ्रांतियां हैं, जैसे कि ब्लड डोनेट करने से कमजोरी आती है, जबकि ऐसा नहीं है। यह एक वहम है। ब्लड डोनेट करने से कोशिकाएं नए कोशिकाओं में रिप्लेस होती हैं। रक्तदान करने से हार्ट संबंधित 5% बीमारियां कम हो जाती हैं तथा फैट भी नियंत्रित होता है। डॉ. राजेश सिंह ने कहा कि आज विदेशों में भी में बिना किसी फार्मासिस्ट के एक भी टेबलेट नहीं पा सकते डॉक्टर केवल दबा को डिस्क्राइब करता है। उन्होंने कहा कि आज फार्मासिस्ट का बहुत बड़ा स्कोप है। डॉक्टर सिंह ने कहा कि रक्तदान से लोगों में भय उत्पन्न होता है यह से शिक्षा के माध्यम से दूर किया जा सकता है। प्रति व्यक्ति को जो स्वस्थ है कम से कम साल में दो बार ब्लड देना चाहिए। कॉलेज के मैनेजिंग निदेशक डॉक्टर सानंद सिंह ने कहा कि कहा कि रक्तदान कर हम किसी का जीवन बचा सकते हैं। पूरे वर्ल्ड में वैज्ञानिक ब्लड बनाने का प्रयास किए लेकिन यह संभव नही हो सका। खून की पूर्ति हम डोनेट करके ही कर सकते है। इस अवसर पर अमित सिंह रघुवंशी, दिग्विजय उपाध्याय, डॉक्टर सुनील कुमार सिंह, प्रभाकर त्रिपाठी, कृपाशंकर सिंह, राकेश राय आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन सत्यदेव कॉलेज ऑफ फार्मेसी के प्रधानाचार्य डॉक्टर तेज प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें