फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के सदर विधानसभा क्षेत्र की कार्यसमिति की बैठक समता भवन कार्यालय पर बुधवार को हुई। इसमें पार्टी के निर्देश पर सभी सेक्टर प्रभारियों को मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने एवं हटवाने का फार्म वितरित किया गया। अध्यक्षता करते हुए विधानसभा अध्यक्ष परशुराम बिंद ने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। इस अवसर पर राजेंद्र यादव, राजेश कुशवाहा, रामधारी यादव, कन्हैया यादव, कमलेश यादव, सुभाष प्रधान, देवेंद्र यादव, बलिराम यादव, संग्राम बिंद, कमलेश बिंद, उपेंद्र प्रधान, प्रभुनाथ, चंद्रिका, रामध्यान, पुनवासी यादव, लियाकत अली, तहसीलदार यादव, सुहेल खां, रामअवतार शर्मा, अवधेश यादव, राधेश्याम, ओमप्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित थे। संचालन रमेश सिंह यादव ने किया। जंगीपुर विस की बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर विधायक डा. विरेंद्र यादव, सुदर्शन यादव, रामअधार, जयकिशुन, कमलेश आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अमला यादव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें