फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय बेसो नदी में युवक डूबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगीपुर(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के अरखपुर गांव के पास गुरुवार को बेसो नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन

अरखपुर निवासी रामभरत राम का बेटा धीरेंद्र कुमार (18 ) अपने एक साथी के साथ दोपहर में गांव के पास बेसो नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। उसे डूबता देख उसका साथी वहां से भाग निकला। घर जाकर वह किसी से कुछ नहीं बताया। शाम को उसने अपने मित्रों को इस घटना की जानकारी दी। इसके बाद धीरे-धीरे परिवार के लोगों को भी पता चला। जानकारी होते ही नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ लग गई। डूबने की खबर लोगों ने तत्काल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ बेसो नदी किनारे पहुंच गए। पुलिस गोताखोरों की मदद से काफी देर तक तलाश करती रही। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें