फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सरकार गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। स्थानीय कृषि मंडी परिसर में भाजपा की ओर से किसान सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सुनीता सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए चिंतित है। किसानों के हित के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जमानिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि के लिए आठ मोटर पंप बहुत जल्द नए लगने जा रहे हैं। जल्द ही इसका लाभ किसानों को मिलेगा। टेल तक पानी पहुंचाने के लिए सरकार चिंतित है। कहा कि कर्जमाफी का लाभ बड़ी संख्या में किसानों को मिला। अभी तक जो किसान कर्ज मुक्ति से वंचित हैं उसके लिए भी सत्यापन चल रहा है और बहुत जल्द वंचित किसानों को भी कर्जा मुक्ति का लाभ मिलेगा। अभी तक बारिश न होने के कारण किसान चिंतित हैं तो सरकार भी चिंतित है। किसानों के हित की अनदेखी नहीं होने दी जाएगी। किसान अपने फसल बीमा का रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि इसका लाभ उन तक पहुंच सके। खेती के लिए किसानों को पानी का अभाव न हो इसके लिए स्वतंत्र फीडर बनाकर पंप कैनालों को 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था जल्द कराई जाएगी। पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने किसानों को छलने का काम किया। पार्टी की सरकार किसानों के हित के लिए एक से बढ़कर एक योजनाएं चला रही है। कहा कि मौकापरस्त गठबंधन कभी सफल नहीं हो सकता। वजह इनकी नीयत ठीक नहीं है। भाजपा विकास में विश्वास रखती है और विकास के बल पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। इस मौके पर अनिल यादव, रमाकांत सिंह, प्रताप सिंह, बृजनंदन सिंह, राजेंद्र गिरी, दीपक गुप्ता, अनुग्रह जायसवाल, अमित जायसवाल, राजकुमार गुप्ता, अजय गुप्ता, शकील खान, सुनील सिंह, रमाशंकर उपाध्याय, इतवारी राजभर आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता पंकज राय तथा संचालन भक्ति कुशवाहा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें