गाजीपुर। मंगलवार को पार्टी कार्यालयों पर समाजवादी पार्टी की बैठक हुई। इस मौके पर वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाए। लोगों को पार्टी की नीतियों और रीतियों से अवगत कराते हुए वोट बढ़ाने का कार्य करें। भाजपा की नीतियों को जनता अच्छी से समझ चुकी है, इसलिए सपा की तरफ जनता का रुझान तेजी से बढ़ रहा है।
सदर विधानसभा कार्यसमिति की मासिक बैठक जिला कार्यालय समता भवन पर हुई। इसकी अध्यक्षता करते हुए परशुराम बिंद ने कहा गठबंधन के दम पर हम वाराणसी सीट जीतकर मोदी जी को गुजरात वापस भेंट फाइलन मैच फतह करेंगे। कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह तन-मन से लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। इस अवसर पर प्रभारी निजामुद्दीन, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, राजेंद्र यादव, रामधारी यादव, गोपाल यादव, कमलेश यादव, हरिहर चौहान, निदेश चौधरी, संग्राम बिंद, बृजदेव खरवार, गुलाम का दिर राईनी, सुभाष, लियाकत अली, झूरी तिवारी आदि मौजूद रहे। संचालन महासचिव रमेश यादव ने किया। जंगीपुर विधानसभा की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष अमला यादव ने कहा कि सभी कार्यकर्ता लोगों से जनसंपर्क कर वोट बढ़ाने में जुट जाए। प्रत्येक महीने की 14 तारीख को हर सेक्टर प्रभारी अपने-अपने सेक्टर में बूथ प्रभारियों की बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस अवसर पर बजरंगी, रामव्रत, राजेंद्र, शिवप्रसन्न, रामप्रकाश, रविंद्र, दीना, सुभाष, गुड्डू यादव, उमाशंकर, श्यामनरायन, शिवराम, राकेश, लक्ष्मण, मिंटू, राजेश, राधेमुनि, सुरेश, रामभरोस, विरेंद्र, अरविंद, ओमप्रकाश, कैलाश, रामनाथ, गिरिश, मारकंडेय आदि मौजूद थे। संचालन राजेंद्र यादव एवं कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। विधानसभा जखनिया की बैठक एस अली आईटीआई के सभागार में विधानसभा अध्यक्ष कमलेश यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की मजबूती पर बल दिया गया। बैठक में रामलाल यादव, चंद्रिका यादव, बब्लू चौहान, धर्मदेव यादव, चंद्रिका यादव, रामनगीना यादव, आजाद कनौजिया, रविंद्र यादव, पीयूष यादव, दशरथ यादव, ममता यादव, उपेंद्र यादव, आमिर अली, जवाहिर यादव, पल्लू यादव, आशीष यादव आदि मौजूद रहे। संचालन सूर्यमणि यादव ने किया।