फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों के परिचालन में नहीं हो रहा सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

दिलदारनगर(गाजीपुर)। पूर्व मध्य रेलवे के पटना-मुगलसराय रेल खंड पर चलने वाली अप एवं डाउन की ट्रेनों के परिचालन में कोई सुधार नहीं हो रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के इस मौसम में उन्हें स्टेशन पर बैठ कर घंटों ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। इससे परिवार संग चल रहे लोगों की फजीहत हो रही है।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में भी ट्रेनों की लेटलतीफी खत्म नहीं हो रही है। इस रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली कई प्रमुख गाड़ियां घंटों विलंब से चल रही हैं। इस मार्ग पर चलने वाली गरीब रथ, हरिद्वार-हावड़ा तथा सीमांचल एक्सप्रेस के विलंबित रहने से यात्री सबसे ज्यादा परेशान हैं। अप में गरीब रथ 17 घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस एवं पंजाब मेल पांच घंटा, विभूति एक्सप्रेस तीन घंटा, फरक्का एक्सप्रेस एवं सीमांचल एक्सप्रेस सात घंटा , हावड़ा-हरिद्वार एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से चल रही है। इसी प्रकार डाउन में कुंभ एक्सप्रेस 10 घंटा, हावड़ा हरिद्वार 10 घंटा, अमृतसर हावड़ा मेल घंटा, सीमांचल एक्सप्रेस 14, जन शताब्दी एक घंटा, ब्रम्हपुत्र मेल तीन घंटा, फरक्का एक्सप्रेस एवं भागलपुर सूरत एक्सप्रेस एक घंटा, अमृतसर एक्सप्रेस दो घंटा, विभूति एक्सप्रेस एवं फरक्का एक्सप्रेस दो घंटा, दिल्ली सियालदह एक्सप्रेस एवं मगध एक्सप्रेस तीन घंटा तथा तूफान एक्सप्रेस सात घंटा की देरी से पहुंची। अप एवं डाउन की ट्रेनों के घंटों देरी से चलने के कारण इनकी प्रतीक्षा में विभिन्न स्टेशनों पर बैठे यात्रियों को फजीहत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें