फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजनीति में भाजपा का अप्रतिम योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के 39वें स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके सुरहुरपुर, बरहट, बरौली में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय राजनीति में पार्टी का अप्रतिम योगदान है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पार्टी का इतिहास सदैव गौरवशाली रहा है। यही वजह है कि पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली। इससे पहले पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर हंसराज भारद्वाज, अशोक गुप्ता, अखिलेश सिंह, जगदीश सिंह आदि उपस्थित थे। गाजीपुर सदर मंडल पश्चिमी के महाराजगंज में आयोजित कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष अच्छेलाल गुप्ता ने कहा कि देश के विकास एवं मान-सम्मान की वृद्धि में भाजपा का अप्रतिम योगदान है। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, आशीष सिंह, दीपक सिंह, विभा पाल, अनिल जायसवाल, गोपाल राय आदि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज बिंद ने की। गाजीपुर नगर स्थित रायगंज में आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने विचार व्यक्त किया। प्रदेश कार्यसमिति की पूर्व सदस्य सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सांस्कृतिक राष्ट्रीय विचारधारा की रक्षा के लिए हमेशा समर्पित रही है। इस दौरान अच्छेलाल गुप्ता, कृष्ण मुरारी पाठक, कुवंर बहादुर सिंह, अजय राय दारा, सुरेंद्र कुमार, अमित मोहन पांडेय, शशिकांत शर्मा उपस्थित थे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष रास बिहारी राय ने की। बहादुरगंज संवाददाता के अनुसार कासिमाबाद मंडल द्वितीय के कार्यकर्ताओं ने पार्टी का स्थापना दिवस केवीके विद्या मंदिर सिधउत में मनाया। इस अवसर पर पूर्व जिला मंत्री धर्मेंद्र राय ने कहा कि आज पार्टी देश के 22 राज्यों में अपने संगठन तथा सहयोगियों के बल पर सरकार चला रही है। इस अवसर पर डॉ. अशोक राय, जितेंद्र पांडेय, शुभांशु मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, विजेंद्र पाल, अनिल पांडेय आदि मौजूद थे। सादात संवाददाता के अनुसार भाजपा के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को अलग-अलग जगहों पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों और कार्यों की सराहना के साथ ही संगठन की मजबूती का आह्वान किया। डोरा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शशिधर राय, दक्षिणी मंडल प्रभारी डा. मुराहू राजभर ने विचार व्यक्त किया। एक अन्य कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता शिवानंद सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक पांडेय, मुन्ना सिंह, शिवप्रकाश राय, डा. अनिल राय, यशवंत वर्मा, प्यारेलाल वर्मा, बेचन शर्मा, प्रदीप गोड़ आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें