फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक को हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल के छात्रों की संस्कृत और इंटर के छात्रों की उर्दू प्रश्नपत्र एवं दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की रसायन विज्ञान प्रश्नपत्र की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। एक केंद्र पर पाए गए विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक को सचल दस्ते ने हटा दिया। पहली पाली में आयोजित दोनों परीक्षाओं में साढ़े 6 हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

छह फरवरी से शुरू माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में आज आयोजित परीक्षा में विभिन्न सचल दस्तों की ओर से कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान राजकीय हाईस्कूल सौरी के प्रधानाचार्य रामअवतार यादव के दस्ते ने दोनों पाली में कई केंद्रों का निरीक्षण किया। संस्कृत की परीक्षा में एक केंद्र पर एक कक्ष में विषय अध्यापक कक्ष निरीक्षक पाने पर उसे हटवा दिया। इसके अलावा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, लेखाधिकारी दीपक सिंह के दस्ते ने विभिन्न विकास खंडों में स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार, पहली पाली में हुई परीक्षा में 6505 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल संस्कृत की परीक्षा में पंजीकृत 27638 में 21216 ने परीक्षा दी जबकि 6422 ने परीक्षा छोड़ दी। इसी तरह इंटर उर्दू प्रश्नपत्र में पंजीकृत 994 में 881 परीक्षा में बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें